महराजगंज जिले में दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। इस हादसे में कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। घटना शुक्रवार भोर करीब दो बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल मेन चौराहे पर हुई। पुलिस के अनुसार, कप्तानगंज की तरफ से आ रही एक ट्रेलर पनियरा रोड की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान गोरखपुर से महराजगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर का पहिया फट गया और दूसरा पलट गया। एक ट्रेलर की तेल टंकी फटने से डीजल और रिफाइन तेल सड़क पर फैल गया। दोनों ट्रेलरों की टक्कर से फल की दुकान सहित कई दुकानें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल भेजा। हालांकि, चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक चालक के शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
#महरजगज #म #द #टरलर #क #भडतएक #टरक #क #पहय #फट #दसर #पलट #चलक #क #मत #कई #दकन #कषतगरसत
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में दो ट्रेलरों की भिड़ंत:एक ट्रक का पहिया फटा, दूसरा पलटा, चालक की मौत, कई दुकानें क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











