HomeHealth & Fitnessसरोजनी नगर में जलभराव की बढ़ी समस्या, बंद कट खोलने व जलभराव...

सरोजनी नगर में जलभराव की बढ़ी समस्या, बंद कट खोलने व जलभराव से राहत की मांग

  • दूषित पानी के कारण संक्रामक और गंभीर बीमारियों का बढ़ा खतरा

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र में बंद कटों के कारण क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बोटिंग क्लब तालाब में एनएचएआई के नाले का पानी पहुंचने से तालाब ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील सरोजनीनगर पहुंचकर उपजिलाधिकारी को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में शांति नगर, दरोगाखेड़ा और एयरपोर्ट क्षेत्र में बंद किए गए कटों को तत्काल खोले जाने, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान तथा क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई गई। दूषित पानी के कारण संक्रामक और गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। 

ज्ञापन में विभिन्न मोहल्लों में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने सहित अन्य जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि आगामी 12 जुलाई को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को भी पत्र सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग की जाएगी कि दरोगाखेड़ा तक नगर निगम क्षेत्र होने के कारण एक्सप्रेसवे की सीमा दरोगाखेड़ा के आगे से मानी जाए तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सभी बंद कटों को तत्काल प्रभाव से खोलने की कार्रवाई कराई जाए ।

 उपजिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि 13 जुलाई के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार हजेला, शांति नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रितेश सिंह चौहान, एयरपोर्ट व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेश प्रताप दुबे, समाजसेवी विजय शर्मा, कार्यालय प्रभारी राजकुमार मौर्य तथा नीरज बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments