श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे में स्थित हुसैनिया इमामबाड़े में गुरुवार को शिया समुदाय द्वारा एक मजलिस का आयोजन किया गया। यह मजलिस कर्बला के अमर शहीद मौला अब्बास की शहादत की याद में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। मजलिस को संबोधित करने के लिए जरवल से जाकिर जमीर हैदर विशेष रूप से पधारे थे। उन्होंने अपने संबोधन में मौला अब्बास के जीवन और कर्बला के मैदान में उनकी कुर्बानी पर विस्तार से प्रकाश डाला। जाकिर हैदर ने बताया कि मौला अब्बास ने हक और इंसाफ के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है। मजलिस के दौरान इमामबाड़े का माहौल गमगीन रहा। मौजूद लोगों ने ‘या अब्बास’ के नारे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के समापन पर कौम और मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी गईं। इस अवसर पर शिया समुदाय के नाजिम हैदर, अम्मार रिजवी, शादाब हुसैन, फैजी हुसैन, आकिल रिजवी, ज़मन और अब्बास (मीरगंज, जरवल) सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
हुसैनिया इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन:मौला अब्बास की शहादत को याद किया गया
RELATED ARTICLES












