#बस्ती_न्यूज
बस्ती के बरसांव गांव निवासी अभय नाथ दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमांडेंट का पद हासिल किया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 347वीं रैंक प्राप्त की है। अभय नाथ दुबे पीटी पीएमयूआईसी के 2013 बैच के पूर्व छात्र रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके विद्यालय परिवार, माता-पिता और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक गिरजेश मिश्रा और प्रधानाचार्य जोखन सिंह ने अभय नाथ की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यह दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से लक्ष्य प्राप्त करने का प्रमाण है। अभय नाथ दुबे यूनिक एकेडमी धर्मपुर के भी पूर्व छात्र रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय में ग्रामवासी, गुरुजन और धर्मपुर प्रधान प्रतिनिधि दिलीप यादव भी मौजूद रहे। सभी ने अभय नाथ को आशीर्वाद दिया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, पूर्व सहपाठियों, परिजनों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अभय नाथ दुबे बने असिस्टेंट कमांडेंट:UPSC में 347वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया
RELATED ARTICLES












