महराजगंज के नौतनवा कस्बे में करीब 10 दिन तक बंद रहने के बाद अब गैस सिलिंडर की डिलीवरी फिर से शुरू हो गई है। एक सप्ताह से नौतनवा गैस एजेंसी से आपूर्ति बहाल हुई है। गैस आपूर्ति बहाल होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों उपभोक्ता रिफिलिंग के लिए सुबह से ही चौक-चौराहों पर कतार में खड़े हो गए। उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद सिलिंडर मिल पाए। गौरतलब है कि अचानक गैस डिलीवरी ठप होने से पिछले 10 दिनों से पूरे नगर में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को कम करने के लिए कुछ उपभोक्ताओं को नजदीकी एजेंसियों से जोड़ा गया था, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों की समस्या बनी हुई थी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने पुष्टि की कि नौतनवा गैस एजेंसी से सिलिंडर की आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो गई है। गैस न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं में रोशन, मिथुन अंसारी, रविंद्र सिंह, मुन्ना खान और बिंद्रेश कनौजिया शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों पर गैस की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन नौतनवा में कमी बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से इस समस्या पर ध्यान देने और गैस की कमी को दूर करने की मांग की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा में 10 दिन बाद गैस डिलीवरी शुरू:सिलिंडर के लिए सुबह से लगी लंबी कतारें, घंटों बाद मिली गैस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












