#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद में युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक बड़े अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत 50 हजार युवाओं को क्रिकेट से जोड़कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में आयोजित बैठक में समाजसेवी मनीष मिश्रा और विमल पांडेय की उपस्थिति में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया, जहां अभियान की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। आयोजकों ने बताया कि जनपद के लगभग 3 हजार गांवों से एक-एक क्रिकेट टीम गठित करने की योजना है। प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, जिससे कुल 50 हजार युवा क्रिकेट से जुड़ेंगे। सभी टीमों को एक मंच पर लाकर बस्ती के स्टेडियम में एक भव्य क्रिकेट आयोजन कराने की तैयारी चल रही है। बैठक में वक्ताओं ने इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना बताया। इस पहल को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर उमेश कनौजिया, सूरज गौड़, राजा शर्मा, विवेक उपाध्याय, प्रदीप प्रजापति सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। बैठक के दौरान गांव-गांव टीम गठन, खिलाड़ियों के चयन और आयोजन की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां भी तय की गईं। आयोजकों के अनुसार, आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान और बैठकों के माध्यम से इस महाअभियान को और गति दी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 50 हजार युवा क्रिकेट से जुड़कर बनाएंगे विश्व:ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए अभियान शुरू
RELATED ARTICLES












