जमुनहा विकासखंड में मल्हीपुर चौराहे से बहराइच जिले के बाबागंज तक जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग इन दिनों बदहाल है। बारिश के बाद सड़क किनारे कई जगह रैन कट बन गए हैं। वहीं, चिंता समय मंदिर के पास स्थित पुल भी जर्जर हो चुका है। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। चिंता समय मंदिर के पास पुल की सरिया बाहर निकल आई है। बारिश का पानी भरने पर ये नुकीली सरिया दिखाई नहीं देतीं। इससे वाहनों के टायर पंचर होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा सड़क पर जगह-जगह गड्ढे भी हो गए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। भगवानपुर मोड़ के आगे सड़क का किनारा धंसा भगवानपुर मोड़ के आगे सड़क का किनारा रैन कट की वजह से अंदर से खोखला होकर धंस गया है। सड़क का यह हिस्सा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। झाड़ियों से छिपे हैं गड्ढे और रैन कट मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग के किनारे कई स्थानों पर झाड़ियां उग आई हैं। इनके कारण सड़क किनारे बने गड्ढे और रैन कट वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते। रात में खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जर्जर पुल की तत्काल मरम्मत कराने, रैन कट दुरुस्त करने और सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।
मल्हीपुर-बाबागंज सड़क किनारे रैन कट से हादसे का खतरा:पुल की सरिया बाहर निकली, बारिश में बढ़ेगी दिक्कत
RELATED ARTICLES












