Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भटपुरवा खुर्द में बिजली के तार लकड़ी पर लटके:पोल न होने से...

भटपुरवा खुर्द में बिजली के तार लकड़ी पर लटके:पोल न होने से 30 घरों में हादसे का खतरा, ग्रामीण परेशान


श्रावस्ती की इकौना तहसील के ग्राम भटपुरवा खुर्द में बिजली के पोल न होने के कारण ग्रामीण अपने घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए तारों को लकड़ी और बांस के सहारे टांगने को मजबूर हैं। इससे पूरे गांव में बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। गांव में लगभग 30 घर हैं, लेकिन बिजली विभाग ने आज तक यहां एक भी विद्युत पोल नहीं लगवाया है। ग्रामीणों को मजबूरी में खुद ही तार जोड़कर लकड़ियों पर लटकाने पड़े हैं। बारिश के मौसम में ये तार नीचे झुक जाते हैं और इनमें से चिंगारी निकलने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। बच्चे और पशु इन्हीं रास्तों से गुजरते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विद्युत पोल लगवाने की मांग की है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब लोगों ने जिलाधिकारी (डीएम) और विद्युत विभाग से तत्काल पोल लगवाकर सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular