#बस्ती_न्यूज
बस्ती के दुबौलिया विकासखंड स्थित सुविकाबाबू गांव में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। चारों ओर पानी भर जाने से खेत और रास्ते जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में गांव के बच्चों और ग्रामीणों के लिए नाव ही आवागमन का एकमात्र साधन बन गई है। बाढ़ के कारण सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे एक गांव से दूसरे गांव का संपर्क टूट गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे और दैनिक कार्यों के लिए निकलने वाले ग्रामीण इसी नाव के सहारे अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के बाद जलस्तर बढ़ने से सुविकाबाबू गांव पूरी तरह टापू में बदल गया है। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए वे नाव से ही स्कूल जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षित नावों की व्यवस्था करने की अपील की है
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बाढ़, बच्चों के लिए नाव सहारा:सुविकाबाबू गांव में जलमग्न रास्तों पर सफर जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












