Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रूपगढ़ पंचायत में कूड़ा प्रबंधन की गंभीर समस्या:लाखों का RRC सेंटर बेकार,...

रूपगढ़ पंचायत में कूड़ा प्रबंधन की गंभीर समस्या:लाखों का RRC सेंटर बेकार, स्वच्छता-स्वास्थ्य पर बुरा असर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले की रूपगढ़ ग्राम पंचायत में कूड़ा प्रबंधन एक गंभीर समस्या बन गया है। लाखों रुपये की लागत से निर्मित कूड़ा प्रबंधन केंद्र (RRC सेंटर) के बावजूद, यहां कचरा खुले में फेंका जा रहा है। इसका सीधा असर स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा पर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों को इस समस्या के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे और बाजार आने-जाने वाले लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं, जहां कचरा फैला रहता है। स्थानीय निवासी शिव कुमार, हासिम, अरुण, राम लोट, विकास और अभिषेक ने बताया कि इस स्थान पर वर्षों से कचरा फेंका जा रहा है। उनके अनुसार, इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। इस मामले पर विक्रमजोत के खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular