#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट के परसा जाफर हाइवे से दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। राजेंद्र हॉस्पिटल के ठीक आगे दो मोड़ों पर सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह पक्की सड़क परसा जाफर हाइवे से कटकर दक्षिण की ओर जाती है। विशेष रूप से राजेंद्र हॉस्पिटल के सामने और आगे के दो मोड़ों पर सड़क की हालत बेहद खराब है। यहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सूखे मौसम में भी इन गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।रामशंकर आजाद, विमलेश, अवनीश राजकुमार, विनोद कुमार और रघुवीर सिंह सहित कई स्थानीय निवासियों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती साउघाट के पक्की सड़क पर गहरे गड्ढे:राजेंद्र हॉस्पिटल के पास आवागमन बाधित, लोग परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












