Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वृद्ध महिला की विषैले जीव के काटने से मौत:मुंडेरवा में सुबह हुई...

वृद्ध महिला की विषैले जीव के काटने से मौत:मुंडेरवा में सुबह हुई घटना, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित

#बस्ती_न्यूज

मुंडेरवा गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की विषैले जीव के काटने से मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई इस घटना के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा गांव निवासी सावित्री देवी (70) गुरुवार सुबह लगभग 4:30 बजे अपने बिस्तर से उठकर पास के नल पर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्हें किसी विषैले जीव ने काट लिया। काटने के बाद सावित्री देवी वापस अपने बिस्तर पर लौटीं और अपने बेटे हरिश्चंद्र को घटना की जानकारी दी। हरिश्चंद्र तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा ले गए। वहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। निजी वाहन से सावित्री देवी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। हालांकि, जब चिकित्सकों ने उनकी जांच की, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। दिवंगत महिला के पति का निधन पहले ही हो चुका था और वह अपने बेटों हरिश्चंद्र और कृष्णचंद्र के साथ रहती थीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular