श्रावस्ती में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण पेश किया। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा गुरुवार को 4:00 से 5:00 के बजे बीच जानकारी दी गई की आयोजित शिविर में जवानों और कार्मिकों ने कुल 9 यूनिट रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर SSB वाहिनी के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें जिला अस्पताल भिनगा की चिकित्सकीय टीम ने सहयोग प्रदान किया। वहीं सीमा सुरक्षा में तैनात SSB जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया। भारत नेपाल सीमा पर तैनात 62वीं वाहिनी एसएसबी समय-समय पर सामाजिक और मानवीय सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रही है। सीमा की निगरानी और सुरक्षा के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जवानों की यह पहल मानवीय संवेदनाओं का संदेश देती है। वहीं शिविर में जिला अस्पताल भिनगा के चिकित्सक डॉ. डीएन वर्मा, उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, गोवर्धन पुजारी और सहायक कमांडेंट गौतम आजाद सहित वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।
श्रावस्ती में एसएसबी जवानों ने किया रक्तदान:9 यूनिट ब्लड इकट्ठा, जीवन बचाने की जिम्मेदारी का दिया संदेश
RELATED ARTICLES












