महराजगंज में सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र में छोटी गंडक नदी की सफाई का निरीक्षण प्रभागीय वन अधिकारी ने किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभागीय वन अधिकारी राजेंद्र सुर्वे निरंजन ने बताया कि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर नारायणी गंडक नदी के अमडी पुल से निकलने वाली छोटी गंडक नदी की सफाई का कार्य कई सप्ताह से चल रहा है। उन्होंने आज मौके पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों ने भी सफाई कार्य को लेकर सुझाव दिए, ताकि बरसात में नदी में जल प्रवाह सुचारु रह सके। प्रभागीय वन अधिकारी ने सफाई में आ रही कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि नाले में कहीं भी अवरोध न बने, जिससे जल प्रवाह बाधित न हो। उन्होंने यह भी बताया कि बरसात से पहले सायफन की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में नदी से सिल्ट, सेवार और कचरा जेसीबी मशीनों से हटाया जा रहा है। इस अभियान से जल प्रवाह बेहतर होगा और बाढ़ की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव, वन दरोगा अशोक सिंह, किसान डॉ. रतनलाल श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, अशोक, विजय पासवान, संतोष मद्धेशिया, आकाश, महेंद्र और शैलेश सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
प्रभागीय वन अधिकारी ने गंडक नदी सफाई का किया निरीक्षण:निचलौल वन क्षेत्र में चल रहा अभियान, जल प्रवाह होगा बेहतर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











