विकासखंड मिठौरा के ग्रामसभा लेदवां में विकास कार्य किस कदर कछुआ गति से चल रहे हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ पिछले तीन महीने से नाली निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। गांव की मुख्य सड़क के बीचों-बीच नाली बनाने के लिए लगभग दो फीट ऊंचे पाइप डालकर छोड़ दिए गए हैं, जिससे पूरा रास्ता ऊबड़-खाबड़ हो गया है। इस लापरवाही के कारण ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। आधे रास्ते में बिछा दिए पाइप स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव के भीतर लक्ष्मी साहनी, रफी, मनोज कुमार, रिक्की शाही और अलाउद्दीन के घरों से लेकर रहमान मुंशी के घर तक सड़क के बीचों-बीच पाइप बिछाए गए हैं। कार्य को अधूरा छोड़ दिए जाने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामवासी अलाउद्दीन ने बताया कि पाइप डाले हुए तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ाया गया। पैदल चलने वाले लोग तो जैसे-तैसे रास्ता ढूंढकर निकल जाते हैं, लेकिन बाइक और साइकिल सवारों के लिए यह सड़क हादसे का सबब बन चुकी है। आए दिन लोग यहाँ असंतुलित होकर गिर रहे हैं। अधिकारियों का तर्क: मिट्टी नहीं मिलने से अटका काम मिठौरा के खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि वर्तमान में निर्माण कार्य के लिए मिट्टी उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिसके कारण काम रुका हुआ है। जैसे ही मिट्टी की व्यवस्था होती है, सड़क पर भराई का कार्य कराकर रास्ते को पूरी तरह सुचारु कर दिया जाएगा ताकि ग्रामीणों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ग्रामसभा लेदवां की बदहाली:लक्ष्मी साहनी के घर से रहमान मुंशी के घर तक रास्ता ठप, बाइक और साइकिल सवारों को सबसे ज्यादा दिक्कत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












