#बस्ती_न्यूज
विकासखंड बनकटी के महादेवा चौराहे पर शुक्रवार को एक आवारा छोटे पशु का 10 दिन बाद उपचार किया गया। पशु के गले में रस्सी फंसने से 2 इंच गहरा घाव हो गया था, जिससे वह खून से लथपथ था। पशु को पकड़ने और उपचार के लिए ब्लॉक पशुधन अधिकारी डॉ. प्रशांत ने एक टीम भेजी। इस टीम में पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार, फार्मासिस्ट गणेश कुशवाहा, पवन कुमार, मनीष अग्रहरि और ध्रुव यादव शामिल थे। टीम ने पशु के गले से रस्सी काटी और उसे इंजेक्शन व दवाइयां देकर प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद पशुधन प्रसार अधिकारी सुनील कुमार ने पशु की देखभाल की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पशु की हालत में जल्द सुधार होगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि पशु को पशु केंद्र भेजा जाए और वहां लगातार उपचार मिले, तो उसकी स्थिति में तेजी से सुधार हो सकता है। इस संबंध में वीडियो भवानी प्रसाद शुक्ला से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही पशु को गौशाला भिजवाकर उसका उचित उपचार कराया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बनकटी में 10 दिन बाद आवारा पशु का उपचार:महादेवा चौराहे पर गले में रस्सी से हुए गहरे घाव का इलाज
RELATED ARTICLES












