#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के विक्रमजोत विकास क्षेत्र के माचा गांव में पिछले 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। दो सप्ताह पहले आई आंधी और बारिश के कारण बिजली के खंभे गिर गए थे और तार टूट गए थे, जिससे गांव में बिजली गुल हो गई। जानकारी के अनुसार, आसपास के अन्य गांवों में गिरे खंभों को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। हालांकि, माचा गांव में अभी तक न तो टूटे खंभों को बदला गया है और न ही बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत उपखंड अधिकारी (SDO) और कनिष्ठ अभियंता (JE) सुधीर यादव फोन नहीं उठाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, SDO ने एक शिकायतकर्ता से कहा कि ‘आप कंप्लेन कर दीजिए, आपके यहां एक महीने तक लाइट नहीं आएगी’। माचा गांव के ग्रामीण के.सी. श्रीवास्तव, छेदी लाल त्रिपाठी, कुलदीप यादव, सुघर तिवारी, काशी राम यादव, दिनेश गुप्ता और विक्रम तिवारी सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द टूटे खंभों को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पावर हाउस का घेराव करने को मजबूर होंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
माचा गांव में 15 दिन से बिजली गुल:आंधी से पोल टूटे, SDO बोले- एक माह तक नहीं मिलेगी बिजली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











