HomeUncategorizedकीटनाशक दुकानों पर अधिकारियों ने छापेमारी कर भरे दवाओं के नमूने

कीटनाशक दुकानों पर अधिकारियों ने छापेमारी कर भरे दवाओं के नमूने

श्रावस्ती । जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के आदेश पर जिले में कृषि अधिकारियों द्वारा तहसील वार टीम बनाकर पेस्टीसाइड के विनिर्माताओं/विक्रेताओं के यहां छापेमारी की गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी नत्थू लाल गंगवार ने बताया कि जिले में किसान भाईयों को खरीफ फसल में उच्च गुणवत्ता के रसायन सही मूल्य पर उपलब्ध कराने हेतु शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति पेस्टीसाइड के विनिर्माताओं/विक्रेताओं के यहां कीटनाशी निरीक्षकों/अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर आकस्मिक छापे आयोजित किये गये।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील जमुनहा में कुल 04 दुकानों का निरीक्षण किया गया, तथा कुल 02 नमूनें ग्रहित किये गयें एवं  उप कृषि निदेशक द्वारा तहसील भिनगा में कुल 05 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा तहसील इकौना में कुल 06 दुकानों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय 04 नमूनें ग्रहित किये गयें तथा अभिलेखों का निरीक्षण करने के साथ किसानों को कैश मेमो उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ में विकास कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक गु्रप-ए (कृ0र0) उपस्थित रहें, निरीक्षण के दौरान 06 विनिर्माताओं/विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments