लखनऊ। इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन,जोकि क्रोनिक पेन रोगियों के कल्याण के लिए व पेन फिजिशियन चिकित्सकों की,पूरे विश्व की अग्रणी संस्था है। गुरुवार को लोहिया संस्थान में ‘फाउंडेशन डे मनाया गया। इस
अवसर पर निशुल्क ‘हड्डी की मजबूती बीएमडी- डेक्सा स्कैन’ जांच शिविर का आयोजन,पेन मेडिसन ओपीडी में किया गया। जिसमें 100 से अधिक रोगियों के हड्डियों की मजबूती की जांच निशुल्क करी गई। आईएसएसपी के मानद राष्ट्रीय सचिव,प्रो डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि किसी भी प्रकार के क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए ‘पेन मेडिसिन विद्या’ एक वरदान की भांति है।क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए एक अनूठी पहल शुरू करी है, जिसमें देश भर के क्रोनिक पेन के रोगी, अपने शहर के ‘पेन फिजिशियन डॉक्टर’ से संपर्क कर सकते हैं।
पेन मेडिसन यूनिट की इंचार्ज प्रो डॉ शिवानी रस्तोगी ने बताया कि लोहिया संस्थान की ” पेन मेडिसिन एमआईपीएसआई लैब ” , पूरे भारतवर्ष में अग्रणी स्थान रखती है और सभी प्रकार के क्रोनिक पेन इसमें रीड तथा कमर दर्द, घुटने दर्द, स्लिप डिस्क, ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, कैंसर दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस आदि सभी रोगों के रोगियों का विश्वस्तरीय उपचार,बिना बड़े ऑपरेशन के, सूक्ष्म विधि ,रेडियो आवृत्ति,का इफोप्लास्टी, स्पाइन एंडोस्कोपी, पेन बायोलॉजिकल थेरेपी के माध्यम से सफलता से किया जा रहा है।
क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए ‘पेन मेडिसिन विद्या’ वरदान :प्रो डॉ अनुराग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












