बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुरवा में आज पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से एक व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देशन और अनुराग कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रकृति प्रेमी एआरपी सुरेश कुमार यादव और विद्यालय के शिक्षकों सहित छात्रों ने आम, अमरूद, जामुन, सागौन, कड़ी पत्ता, नीम और पाखड़ जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। पौधारोपण के उपरांत, संदर्भदाता सुरेश कुमार यादव ने सभी उपस्थित लोगों को पौधों की समुचित देखभाल करते रहने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान शिक्षिका अनीता सिंह, सहायक शिक्षिका रोली श्रीवास्तव, शिक्षा-मित्र शालिनी श्रीवास्तव और दिनेश कुमार यादव सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
परिषदीय प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुरवा में हुआ वृक्षारोपण:पर्यावरण संतुलन हेतु छात्रों व शिक्षकों ने लगाए विभिन्न पौधे
RELATED ARTICLES












