HomeHealth & Fitnessकैंसर संस्थान में मनायी गई कल्याण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि

कैंसर संस्थान में मनायी गई कल्याण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि

WhatsApp Image 2026-08-21 at 4.31.16 PM

लखनऊ। कल्याण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 21 अगस्त 2021 को कल्याण सिंह का निधन हुआ था। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो.एमएलबी.भट्ट सहित चिकित्सकों, रेजिडेंट चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं समस्त स्टाफ ने संस्थान परिसर में स्थापित कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। निदेशक प्रो.एमएलबी.भट्ट ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। प्रदेश के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह कैंसर संस्थान का नाम स्वयं उनके जनसेवा के आदर्शों की प्रेरणा देता है। कैंसर रोगियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं संवेदनशील उपचार उपलब्ध कराना तथा मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही स्वर्गीय कल्याण सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया व उनके आदर्शों और जनसेवा की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।  

 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular