Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कुदरहा बीआरसी पर एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न:117 विद्यालयों के 390 शिक्षकों ने लिया...

कुदरहा बीआरसी पर एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न:117 विद्यालयों के 390 शिक्षकों ने लिया भाग

#बस्ती_न्यूज

विकास क्षेत्र कुदरहा के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सभागार में एफएलएन एवं एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसमें विकास क्षेत्र के 117 प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों के कुल 390 शिक्षक एवं शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया। यह प्रशिक्षण 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर चार चरणों में कुल आठ बैचों में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा व्यवस्था एवं कक्षा शिक्षण की आधुनिक पद्धतियों से परिचित कराना था। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को गणित मेला, वीणा एवं संतूर पुस्तकों में हुए नवीन परिवर्तनों की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के संदर्भ में संदर्शिका में बदलाव, 10 पॉइंट टूल किट, MGML कक्षा संचालन (G1 एवं G2), कैच-अप शिक्षण, निपुण लक्ष्य विस्तार (बाल वाटिका से कक्षा-5 तक), समझ के साथ पठन एवं अभिव्यक्ति के लिए लेखन, खुले छोर वाले प्रश्नों का महत्व तथा हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (HPC) जैसे विभिन्न विषयों पर गतिविधि आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को कक्षा शिक्षण में प्रभावी ढंग से लागू करें। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिपूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण संदर्भदाता के रूप में एआरपी अंकित कुमार सिंह, शालू सिंह, रामगोपाल, संजय पाण्डेय एवं अनूप सिंह ने सत्रों का सफल संचालन किया। समापन दिवस पर आनंद दुबे, गिरजेश चौधरी, अखिलेश त्रिपाठी, आरती, अंकिता, स्वर्णिमा, वंदना वर्मा, अमिता, शकुंतला, अमरेज कुमार, उत्तम दुबे, अभिषेक सिंह, गौरी नंदन शुक्ला, चंद्रकांत, मुन्ना प्रसाद, बृजेश, राकेश, आशाराम सहित अन्य प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular