#बस्ती_न्यूज
बस्ती में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में बेटे को वापस लाने का भरोसा देकर पूजा कराने पहुंचे दो लोगों पर महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने और घर से जेवर व नकदी चोरी करने का आरोप लगा है। मंगल बाजार निवासी राजेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका 19 साल छोटा बेटा अमित गुप्ता 7 मई 2026 को अयोध्या में पानी के तेज बहाव में बह गया था। काफी तलाश के बावजूद अब तक उसका पता नहीं चल सका है। इसी दौरान गोंडा जिले के गौरा चौकी थाना क्षेत्र के टेमनहवा निवासी प्रदीप कुमार अग्रहरी अपने चेले प्रेम के साथ उनके घर पहुंचा। पूजा के नाम पर घर में किया नशीला धुआं राजेश के अनुसार, 7 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे दोनों ने पूजा कराकर अमित को वापस लाने का भरोसा दिया। आरोप है कि पूजा का सामान मंगाने के बाद घर में नशीले पदार्थ का धुआं किया गया। इससे राजेश की पत्नी बेहोश हो गईं। जेवर और 50 हजार रुपए ले जाने का आरोप परिजनों का आरोप है कि महिला के बेहोश होने के बाद दोनों आरोपी घर से करीब 35 ग्राम वजन के मंगलसूत्र, सोने की चेन और अंगूठी के अलावा 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 21 अगस्त को दर्ज कराई शिकायत राजेश गुप्ता ने 21 अगस्त की रात 1:01 बजे पुरानी बस्ती थाने में तहरीर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपी प्रदीप कुमार अग्रहरी गोंडा जिले के टेमनहवा का निवासी बताया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पूजा के नाम पर महिला को बेहोश कर जेवर-नकदी चोरी:बेटे को वापस लाने का भरोसा देकर घर पहुंचे थे दो लोग, केस दर्ज
RELATED ARTICLES












