HomeHealth & Fitnessअजय शर्मा जिलाध्यक्ष, मुकेश ठाकुर बने जिला प्रभारी

अजय शर्मा जिलाध्यक्ष, मुकेश ठाकुर बने जिला प्रभारी

बस्ती – शनिवार को ऑल इण्डिया महापदमानन्द कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन ‘ एआईएमसीईए’ की समीक्षा बैठक प्रेस क्लब सभागार में संरक्षक और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेमनन्दवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 26 सितम्बर को नन्दवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन की रूप रेखा पर विचार करने के साथ ही संगठन के विस्तार पर निर्णय लिये गये। बैठक में सर्व सम्मत से अजय शर्मा को एआईएमसीईए का जिलाध्यक्ष और मुकेश ठाकुर को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन सचिव हरिकेश नन्दबंशी ने कहा कि एआईएमसीईए का उद्देश्य सामाजिक स्तर पर जन जागरूकता करने और  सामाजिक कार्य को विस्तार देने, जनहित के  सवालों के समाधान के लिये सामूहिक प्रयास तेज करना है। उन्होने जोर दिया कि इसे और गति दिया जाय।एआईएमसीईए संरक्षक और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेमनन्दवंशी ने बैठक में कहा कि एसोसिएशन द्वारा निरन्तर जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही जनहित के सवालों को लेकर रचनात्मक संघर्ष जारी है। कहा कि परस्पर एकजुटता से ही सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक लक्ष्य पूरे होंगे।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से व्यास मुनि, कैलाश चन्द्र शर्मा, बाबा ठाकुर, ओंकार शर्मा, रामकिशोर ठाकुर,  रमेश चन्द्र, लालमणि शर्मा, रवि शर्मा, दिनेश शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, राम स्वरूप, सत्येन्द्र शर्मा, राजमन शर्मा, त्रियुगीनाथ शर्मा, रामचन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, प्रदीप ठाकुर, रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular