Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती मे लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार किया:अयोध्या कार्रवाई को द्वेषपूर्ण...

श्रावस्ती मे लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार किया:अयोध्या कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताकर ज्ञापन सौपा निष्पक्ष जांच की मांग


श्रावस्ती। अयोध्या में एक साथी लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की कथित कार्रवाई के विरोध में शनिवार को श्रावस्ती जिले के लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपाल संघ ने शनिवार 4:00 बजे के बाद बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जमुनहा और इकौना तहसील मे धरना-प्रदर्शन कर कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताया और निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। जमुनहा में तहसील अध्यक्ष राज किशोर यादव और तहसील मंत्री अमर चंद्र के नेतृत्व में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसी तरह, इकौना तहसील परिसर में भी लेखपालों ने धरना दिया और अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। लेखपाल संघ का आरोप है कि एंटी करप्शन और विजिलेंस टीमें शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, रंजिश और शिकायत के उद्देश्य की पर्याप्त जांच किए बिना एकतरफा कार्रवाई कर रही हैं। संघ ने तर्क दिया कि फील्ड में काम करने वाले लेखपाल भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण और सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्यों में सीधे जनता के संपर्क में रहते हैं। ऐसे में उन्हें रंजिश या निजी स्वार्थ के चलते झूठे मामलों में फंसाए जाने की आशंका बनी रहती है। पदाधिकारियों ने बताया कि अयोध्या प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों से इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने साथी लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस लेने, मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और फील्ड कर्मचारियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular