HomeHealth & Fitnessविधायक धनघटा व जिलाधिकारी द्वारा तटबंध का किया गया निरीक्षण,

विधायक धनघटा व जिलाधिकारी द्वारा तटबंध का किया गया निरीक्षण,

संत कबीर नगर, 22 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा घाघरा/सरयू के बढ़ते हुये जल स्तर को देखते हुए मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान जी के साथ बाढ़ से‌ सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत ड्रेनेज खंड – 2 संत कबीर नगर के नियंत्रधीन घाघरा/सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध के किमी 18.400 पर क्षतिग्रस्त लोक निर्माण विभाग के पुलिया एवं किमी 19.100 पर गायघाट, ढोल बजा, सियार कला एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों  का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड 2 अजय कुमार एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा, सहायक अभियंता अक्षय कुमार तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर  को तटबंध की सतत निगरानी एवं  वर्षा के कारण हुए रेनकट्स को भरने  हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सीयर कला में नदी के बहाव के कारण रोड पर विद्युत पोल के पास कटान के कारण पोल गिरने की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि विद्युत पोल को ठीक करते हुए विद्युत व्यवस्था बहाल की जाए। 
जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सीयर कला में जो गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, उन गांवों में चिकित्सा शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए तथा आवश्यकता अनुसार संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की दृष्टिगत आवश्यक छिड़काव एवं पशुओं आदि का टीकाकरण भी कराया जाए। 
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ढोल बजा के पास आवागमन हेतु मौके पर दो नावें लगाई गई है जिसे जिलाधिकारी ने कहा कि चार नावों को लगाया जाए जिससे आवागमन में सुविधा बनी रहे।
जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की तैयारियों एवं सजगता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों की सतत निगरानी रखी जाए एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर ओएसडी राकेश कुमार व कृष्ण गुप्ता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular