Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में एनएच-730 पर कंटेनर खाई में गिरा:अनियंत्रित होने से हादसा, चालक-परिचालक...

इकौना में एनएच-730 पर कंटेनर खाई में गिरा:अनियंत्रित होने से हादसा, चालक-परिचालक सुरक्षित बचे


श्रावस्ती के इकौना में नेशनल हाईवे-730 पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बलरामपुर से बहराइच की ओर जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले से टकराने के बाद गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कंटेनर के चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना इकौना थाना क्षेत्र के संघार बाबा मंदिर के पास हुई। तेज रफ्तार कंटेनर अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। वाहन पहले सड़क किनारे बने नाले से टकराया और फिर खाई में जा गिरा। कंटेनर के खाई में गिरने से जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल चालक और परिचालक को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दोनों को मामूली चोटें आईं और किसी की जान को खतरा नहीं हुआ। यदि कंटेनर पलट जाता या सामने से कोई अन्य वाहन आ जाता तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कंटेनर को निकालने की तैयारी शुरू की। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के इस हिस्से पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। चालक और परिचालक के सुरक्षित बच जाने से सभी ने राहत की सांस ली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular