HomeHealth & Fitnessखुन-खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज ने मनाया सावन उत्सव

खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज ने मनाया सावन उत्सव

WhatsApp Image 2026-08-24 at 5.49.09 PM

लखनऊ। खुन-खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में सोमवार को सांस्कृतिक क्लब ‘ कलायनम् ’ के तत्वावधान में ‘ सावन उत्सव ’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ हुआ। इस वर्ष उत्सव की थीम “ सावन के रंग–परंपरा के संग ” रही। इस अवसर पर छात्राओं को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं, हरियाली एवं सावन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रीन ड्रेस प्रतियोगिता, सावन स्पेशल मेहंदी प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रस्तुति, लोकगीत प्रस्तुति, सावन थीम पोस्टर प्रतियोगिता एवं सावन सेल्फी कॉर्नर प्रमुख आकर्षण रहे। छात्राओं ने पारंपरिक हरे परिधानों में सजकर सावन की मनोहारी छटा बिखेरी। लोकगीत एवं लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भारतीय लोक-संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 5.49.10 PM

मेहंदी एवं पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिसर में पारंपरिक झूले, हरियाली एवं सावन की सजावट ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। मिस सावन क्वीन का खिताब दीपिका,बी एड द्वितीय वर्ष को मिला। मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि मौर्या,एमए द्वितीय वर्ष का प्रथम स्थान ,आरिफ़ा, बीए द्वितीय वर्ष को द्वितीय स्थान तथा कोमल, बी कॉम द्वितीय वर्ष को तृतीय स्थान मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियंका, बीए तृतीय वर्ष को प्रथम स्थान , महक गुप्ता,बी ए द्वितीय वर्ष को द्वितीय स्थान तथा सोनम गुप्ता,बी ए द्वितीय वर्ष को तृतीय स्थान मिला।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular