Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लक्ष्मीपुर खुर्द में नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार:कीमत सात लाख 50...

लक्ष्मीपुर खुर्द में नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार:कीमत सात लाख 50 हजार रुपये से अधिक, सीमा सुरक्षा पर उठे सवाल


महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 22वीं बटालियन एसएसबी के सुरक्षा दावों के बावजूद अवैध तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। ठूठीबारी कोतवाली की लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी पुलिस ने बीती रात पांच पेटी नेपाली शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने सीमा सुरक्षा व्यवस्था और एसएसबी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी प्रभारी मनीष तिवारी अपनी टीम के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लक्ष्मीपुर खुर्द नाका पर रात करीब 12:15 बजे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से दो बोरों में रखी पांच पेटी नेपाली किस-मिक्स सौंफ ब्रांड शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से मधौली कला, थाना निचलौल निवासी राजू नट (28) और डिगही, थाना ठूठीबारी निवासी अशोक यादव (27) को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल ने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ थाना ठूठीबारी में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ समय पहले नेपाल में भी भारतीय शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। बीते 6 अगस्त को ठूठीबारी बॉर्डर के मुख्य एंट्री प्वाइंट से नेपाल के महेशपुर होते हुए पोखरा जा रही एक भारतीय कार (यूपी 32 एसटी 4286) को नेपाल पुलिस ने पाल्पा जिले के तिनाउ गांवपालिका-3, पेठेडांडा में जांच के दौरान रोका था। तलाशी में कार से 750 एमएल की 611 बोतल ‘ओल्ड मंक’ और 12 बोतल ‘सिग्नेचर’ शराब बरामद हुई थी। नेपाली बाजार में इस बरामद शराब की कीमत करीब सात लाख 50 हजार रुपये से अधिक बताई गई थी। इस मामले में लखनऊ निवासी कार चालक एमा मोदिन और शिवनाथ मौर्य को गिरफ्तार किया गया था। इन लगातार सामने आ रहे तस्करी के मामलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular