#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के भानपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार को उपजिलाधिकारी शशि बिंद द्विवेदी और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मिठाई की दुकानों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान सल्टौआ स्थित सपना स्वीट हाउस से काला जाम और कलाकंद के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया था। निरीक्षण की भनक लगते ही भानपुर, सोनहा, नरखोरिया, दुबौली और मोहम्मद नगर सहित कई चौराहों पर ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। इस मौके पर खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार भी मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी भानपुर शशि बिंद द्विवेदी ने बताया कि त्योहारों के सीजन में दुकानदार अक्सर खराब मिठाई, पाउडर पनीर और अन्य ऐसे सामान बनाते हैं, जिनसे आमजन के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह जांच अभियान समय-समय पर जारी रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भानपुर में मिठाई दुकानों का निरीक्षण, नमूने लैब भेजे।:उपजिलाधिकारी भानपुर व खाद्य विभाग ने सपना स्वीट हाउस से लिए सैंपल।
RELATED ARTICLES












