Homeजिला / लोकल (Local News)विदेश सचिव विक्रम मिस्री 12-14 अप्रैल तक पेरिस और बर्लिन का करेंगे...

विदेश सचिव विक्रम मिस्री 12-14 अप्रैल तक पेरिस और बर्लिन का करेंगे दौरा


नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री 12-14 अप्रैल तक पेरिस (फ्रांस) और बर्लिन (जर्मनी) का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पेरिस में विदेश सचिव, फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के महासचिव मार्टिन ब्रिएन्स के साथ मिलकर भारत-फ्रांस विदेश कार्यालय परामर्श की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे रक्षा, नागरिक परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, साइबर और डिजिटल, एआई, नवाचार, तथा लोगों के बीच आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने वाली पहलों सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे हाल के वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी बात करेंगे।

दूसरी ओर बर्लिन में विदेश सचिव जर्मन विदेश सचिव डॉ. गेज़ा एंड्रियास वॉन गेयर के साथ मिलकर भारत-जर्मनी विदेश कार्यालय परामर्श की सह-अध्यक्षता करेंगे। इन चर्चाओं में द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्र शामिल होंगे, जिनमें व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, विकास सहयोग, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंध, तथा आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मामले शामिल हैं।

विदेश सचिव की इसके अलावा दोनों जगह अन्य गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से भी मिलने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि यह दौरा, जनवरी और फरवरी में क्रमशः जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्राओं के बाद हो रही है। यह भारत तथा यूरोप के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है। यह दौरा दोनों देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण दायरे की समीक्षा करने और प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments