बरगदवां में रविवार सुबह युवा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 1600 मीटर दौड़ में संदीप यादव और 400 मीटर दौड़ में उमेश साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता बरगदवां थाना क्षेत्र के खैराटी चौराहा स्थित तरहवां जंगल के ग्राउंड में आयोजित की गई थी। ग्राम प्रधान तारकेश्वर चौहान और समाजसेवी बबलू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर धावकों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। 1600 मीटर की दौड़ में संदीप यादव ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शैलेश यादव दूसरे और दीपक यादव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 400 मीटर दौड़ में उमेश साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक राजभर द्वितीय और चंद्रमणि साहनी तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि तारकेश्वर चौहान और बबलू यादव ने विजेता धावकों को सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रॉनिक पंखा, द्वितीय पुरस्कार के रूप में प्रेस और तृतीय पुरस्कार के रूप में दीवार घड़ी प्रदान की गई। कमेटी के सदस्य करमवीर चौहान ने मुख्य अतिथियों और धावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रवि भारती, सुभाष गोंड, कन्हैया लाल यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बरगदवां में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन:दो युवकों ने मारी बाजी, सम्मानित किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











