चेन्नई । तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही सप्ताह बचे हैं। सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) राज्य में बड़ा उलटफेर कर सकता है। भातीय जनता पर्टीा के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तमिलनाडु भाजपा के पदाधिकारियों के साथ शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक करेंगे।
तमिलनाडु में भाजपा के 5 लाख बूथ कमेटी सदस्य हैं। उन सभी के इस चर्चा में भाग लेने की व्यवस्था की गई है। इसमें भाग लेने वालों से ‘नमो’ ऐप के माध्यम से पंजीकरण करने का अनुरोध किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की यात्रा पर तमिलनाडु आ रहे हैं। 15 अप्रैल को वो नागरकोविल में प्रचार करेंगे। 18 अप्रैल को कोयंबटूर में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर कोंगु क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार मौजूद रहेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज कंदरवकोट्टई में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद वे तंजावूर में होने वाली बूथ कमेटी पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी तमिलनाडु में प्रचार करने वाले हैं। उनका कार्यक्रम तय किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पडी पलानीस्वामी अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकरप्रधानमंत्री मोदी की तमिलनाडु भाजपा पदाधिकारियों के साथ चर्चा आज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












