सिसवा नगरपालिका में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उपभोक्ताओं की परेशानियों को उजागर करते हुए तत्काल निराकरण की मांग की। राजन विश्वकर्मा ने बताया कि नगर के कई वार्डों में लगाए गए स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। आए दिन बिजली ट्रिप होने और रिचार्ज के बावजूद तकनीकी खराबी से कनेक्शन कटने जैसी शिकायतें मिल रही हैं। एमएलसी प्रतिनिधि ने एसडीओ से यह भी मांग की कि नगर के बागवान रेस्टोरेंट के पास लगभग 70 घरों की आबादी के लिए लगा 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर अपर्याप्त है। उन्होंने इस स्थान पर 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सिसवा विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने राजन विश्वकर्मा की मांगों पर जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता परेशान:एमएलसी प्रतिनिधि ने एसडीओ को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











