श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के मुरावन पुरवा गांव में एक फूस के मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में गांव निवासी विजय कुमार यादव पुत्र रघु के घर का भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, कुछ लड़के फूस के पास मक्का भून रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे फूस के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। इस अग्निकांड में लगभग 15 क्विंटल गेहूं, दो साइकिल, दो तख्त, पानी का पाइप, चारपाई सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार को इस घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक संपत्ति को काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें इस आर्थिक क्षति से उबरने में मदद मिल सके।
श्रावस्ती के मुरावन पुरवा में फूस के घर में आग:गृहस्थी का सामान जला, मक्का भूनते समय लगी आग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












