अम्बेडकर नगर, १३ अप्रैल २०२६: कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय किछौछा (बसखरी तहसील, अम्बेडकर नगर) में सोमवार को वार्षिक उत्सव और नामांकन रैली का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक दिनेश तिवारी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी हरिगोविंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सीएमए शहजादे इदरीसी रहे।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों द्वारा नामांकन रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें सैकड़ों बच्चे सड़कों पर निकले। रैली में “बच्चे स्कूल आएंगे, शिक्षा का अधिकार मनाएंगे” जैसे नारे लगाए गए। रैली का उद्देश्य आसपास के गांवों के बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करना और नए सत्र में नामांकन बढ़ाना था। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर माली चौराहे से राम जानकी तिराहा होते हुए वापस स्कूल पहुंची।
रैली के बाद वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगी रही। छात्रों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ और नाटक प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों ने रंगारंग वेशभूषा में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि बड़े छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व पर आधारित स्किट का मंचन किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव और प्रधानाध्यापक दिनेश तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी हरि गोविंद सिंह को बैज, साल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी हरि गोविंद सिंह ने स्कूल कार्यक्रम की व्यवस्था देख बहुत प्रसन्न हुए और प्रधानाध्यापक की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा भव्य कार्यक्रम नहीं देखा था।
उन्होंने कहा कि “यह उत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने और समुदाय को शिक्षा से जोड़ने का अवसर भी है। हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चा स्कूल आए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे।
इस दौरान स्कूल के कक्षा 1 से 8 तक प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
और कक्षा एक के बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
एआरपी आशुतोष वर्मा दीपक तिवारी मोहम्मद मेहंदी प्रमोद कुमार विश्वकर्मा रणविजय यादव सहित स्कूल का समस्त स्टाफ स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए।
इस दौरान कक्षा 8 के बच्चों को माला पहनाकर विदाई की गई।











