नरकटहा में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक रैली निकाली गई। डीजे और बैंड-बाजे के साथ निकली इस रैली में बच्चे, युवा और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ‘जय भीम’ और ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली का संचालन भोला पहलवान ने किया, जबकि उमेश कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। प्रतिभागी हाथों में झंडे और पोस्टर लिए डॉ. अंबेडकर के विचारों का प्रचार कर रहे थे। रैली नरकटहा बुढेली, गांगी बाजार भवानीपुर से होते हुए नरकटहा बाजार में संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, सतगुर प्रधान मनोज पहलवान, तारा देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अमरेश चंद विमल, समाजसेवी अनिल कुमार प्रजापति, मातादीन निषाद, अमन राव, परमात्मा निषाद, राजेश निषाद, प्रेमसागर निषाद, जिला पंचायत सदस्य सूर्यमन निषाद और दिलीप जयसवाल शामिल थे। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन को संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नरकटहा में अंबेडकर जयंती रैली निकली:डीजे-बैंड के साथ बच्चे, युवा, महिलाएं हुए शामिल; जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











