#बस्ती_न्यूज
मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोठवा भरतपुर में एक पिकअप वाहन में आग लग गई। आलू लादकर जा रही यह पिकअप बिजली के तार और पोल से टकरा गई थी। हादसे में चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। यह घटना तब हुई जब पिकअप सड़क किनारे लगे बिजली के पोल के नीचे लटक रहे तार से टकरा गई। तार से छूते ही वाहन अनियंत्रित होकर सीधे पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर पिकअप पर ही गिर गया।पोल गिरते ही वाहन में तुरंत आग लग गई। हालांकि, चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।घटना की सूचना मिलते ही एक राहगीर ने बिजली विभाग को फोन कर जानकारी दी। सूचना पाकर विद्युत विभाग ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद कर दी।इस घटना के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली का तार काफी नीचे लटक रहा था, जिससे इस तरह की दुर्घटना होने की आशंका पहले से थी।फिलहाल, विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल और लाइन को ठीक करने में जुटे हुए हैं। प्रभारी अवर अभियंता राजित राम ने बताया कि टूटे हुए पोल और तार को ठीक किया जा रहा है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पिकअप में लगी आग, चालक ने कूदकर जान बचाई:कोठवा में बिजली पोल से टकराने के बाद हुआ हादसा; आपूर्ति बाधित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












