#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यह प्रकरण गौर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जो तब उजागर हुआ जब पीड़ित को लंबे इंतजार के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला और उसने संबंधित विभाग से जानकारी ली। आवास विकास कॉलोनी, कोतवाली, बस्ती निवासी कुशाग्र श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि अजय कुमार श्रीवास्तव और उनकी मां सुशीला देवी ने उन्हें सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने विभिन्न माध्यमों से उनसे कुल 7 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि विपक्षी अजय कुमार श्रीवास्तव और सुशीला देवी ने कूटरचित तरीके से एक फर्जी चयन सूची तैयार कर वादी को भेजी थी। उन्होंने कुशाग्र श्रीवास्तव को मई 2025 में नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन भी दिया था। समय बीतने के बावजूद जब नियुक्ति पत्र नहीं मिला, तो पीड़ित को संदेह हुआ। उन्होंने संबंधित विभाग से सत्यता की जांच की, जहां पूरा मामला फर्जी निकला। इसके बाद जब वादी ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में गौर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी:फर्जी चयन सूची भेजकर दिया झांसा, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












