Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:सिरसिया पुलिस ने नहर पुलिया के पास...

नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:सिरसिया पुलिस ने नहर पुलिया के पास दबोचा, विधिक कार्रवाई जारी


श्रावस्ती जनपद में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में सिरसिया पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मंगलवार को चलाए गए एक अभियान के तहत की गई। थाना सिरसिया में इस संबंध में मु0अ0सं0 97/26 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64, 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मामला पंजीकृत है। पुलिस लंबे समय से वांछित अभियुक्त की तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 14 अप्रैल 2026 को बभनी के पास स्थित नहर पुलिया पर घेराबंदी की। यहां से अभियुक्त अतुल, पुत्र रणधीर, निवासी बरसिया, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेंद्र वर्मा, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार और हेड कांस्टेबल विजय पांडे की टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments