Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बाइक दुर्घटना, युवक की लखनऊ में मौत:साइकिल सवार बच्चे को...

श्रावस्ती में बाइक दुर्घटना, युवक की लखनऊ में मौत:साइकिल सवार बच्चे को बचाने में अनियंत्रित हुई थी बाइक, एक घायल


श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना कटरा वीरपुर मार्ग पर पटना कोठार के पास हुई। हादसे में साइकिल सवार 8 वर्षीय बालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर निवासी रफीक (32) पुत्र कुतुब अली सोमवार शाम अपनी बाइक से कटरा बाजार से पटना कोठार की ओर किसी घरेलू काम से जा रहे थे। इसी दौरान पटना कोठार निवासी 8 वर्षीय आदित्य साइकिल चलाते हुए अचानक सड़क पर आ गया। बाइक और साइकिल दोनों सड़क पर गिर पड़े बच्चे को बचाने के प्रयास में रफीक की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक और साइकिल दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे रफीक और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रफीक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। वहां भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही परिवार के लोग मृतक रफीक को घर ले आए। स्थानीय लोगों की दी जानकारी के अनुसार रफीक अविवाहित थे और पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। वह मुंबई में मजदूरी करते थे और कुछ समय पहले ही घर लौटे थे। यह हादसा उनके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर हुआ। उनके माता-पिता जीवित हैं। घायल साइकिल सवार बालक आदित्य का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे का पैर टूट गया है, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments