#बस्ती_न्यूज
नगर पंचायत नगर बाजार के भवानी प्रसाद नगर वार्ड नंबर 6 में 136वीं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। यह रैली ग्राम भैसवरहा, देवापार, टेमा, भरवालिया नगहरा सहित आसपास के कई क्षेत्रों से होकर गुज़री, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान, प्रतिभागियों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर “जय भीम” के नारे लगाए। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश फैलाना है। रैली के समापन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अखिलेश यादव, जयप्रकाश, गोपाल जी, रवि प्रकाश मौर्य, शिव पूजन, राम मधुर, विनोद, बुधीराम, घनश्याम, शांति देवी, राजकुमारी, राम साहय मौर्य, शिवपूजन मोर्य, कल्याणमती, माधुरी देवी, दशरथा देवी, बाबूराम चौधरी, सुभावती देवी, रामनरेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और नगरवासी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नगर बाजार में डॉ. अंबेडकर जयंती रैली:भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, समानता का संदेश फैलाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












