Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत:मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर हादसा,...

ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत:मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर हादसा, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया


मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर साईं गांव चौराहे के पास बाबागंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान रामनगर, रुपईडीहा निवासी देवांश पुत्र राकेश (लगभग 18 माह) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परिवार मल्हीपुर के रमवापुर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही मल्हीपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments