HomeUncategorizedविषय:-62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा में, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर,...

विषय:-62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा में, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, 135 वीं जयंती पर किए गए याद।*

आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय भिनगा में भारत रत्न बाबा साहेब, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महान विचारक, समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान निर्माता, डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों एवं उनके आदर्शों को आत्मसात करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुआ इसके बाद डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, जिसमें वाहिनी के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके उपरांत उनके जीवन, शिक्षा, सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित एक लघु वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित सभी कार्मिकों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके अदम्य साहस, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों को डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री पीयूष सिन्हा, उप कमांडेंट एवं श्री सोनू कुमार, उप कमांडेंट, डॉ कल्पना पाटिल वाहिनी चिकित्साधिकारी सहित वाहिनी के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments