HomeUncategorizedअग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, “फायर सेफ्टी सप्ताह” के...

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, “फायर सेफ्टी सप्ताह” के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित

पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन एवं *मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री संजय शर्मा* के नेतृत्व में आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को फायर सर्विस मुख्यालय भिनगा पर अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर अग्निशमन अधिकारी श्री संजय जयसवाल द्वारा शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही *अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक मनाया जा रहा है*, जिसके अंतर्गत जनपद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

भारत सरकार द्वारा निर्धारित वर्ष 2026 की थीम *“Safe School, Safe Hospital and Fire Safety Aware Society – Together for Fire Prevention”* के क्रम में कस्बा भिनगा व ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निशमन टीम द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लाउड हेलर एवं पंपलेट वितरण के माध्यम से आमजन को आग से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।

अग्निशमन टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर लोगों को आग लगने की स्थिति में सावधानियां, प्राथमिक उपाय एवं त्वरित सूचना देने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारी/कर्मचारीगण को पिन फ्लैग भी लगाया गया।

अग्निशमन अधिकारी द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर “फोर्ट स्टिकेन” नामक मालवाहक जहाज में भीषण अग्निकांड हुआ था। इस जहाज में रुई की गांठों के साथ-साथ भारी मात्रा में विस्फोटक एवं युद्ध सामग्री भरी हुई थी। अचानक आग लगने के बाद स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई और आग पर काबू पाने के प्रयास के दौरान जहाज में जोरदार विस्फोट हो गया। इस भीषण दुर्घटना में 66 बहादुर अग्निशमन कर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए।

उन्होंने बताया कि इन वीर अग्निशमन कर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं बलिदान को नमन करने तथा आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को “अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस” मनाया जाता है। इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि वे अपने घर, प्रतिष्ठान एवं सार्वजनिक स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के उपायों को अपनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन सेवा को सूचित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments