Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में मक्के के खेत में मिला युवक का शव:परिजनों ने प्रेम-प्रसंग...

श्रावस्ती में मक्के के खेत में मिला युवक का शव:परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या का लगाया आरोप, गले पर निशान से बढ़ा संदेह; जांच जारी


श्रावस्ती में युवक का शव मक्के के खेत में संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। मामला भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास का है। मंगलवार को अकबरपुर निवासी विजय वर्मा (23) का शव मक्के के खेत में मिला। परिजनों के अनुसार, विजय घर से ट्रैक्टर लेकर पड़ोसी के खेत की जुताई करने निकला था। लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव खेत में पड़ा मिला। वहीं ट्रैक्टर घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा था। मृतक के भाई रंजीत कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि विजय का गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर युवती के परिजन उसे फोन पर धमका रहे थे। FIR कराने की बात कह रहे थे। परिजनों ने गले पर काले निशान होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि युवक ने मक्के के खेत में शीशम के पेड़ से फांसी लगाई थी। परिजन उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments