HomeHealth & Fitness"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के...

“चिट्टा-मुक्त” बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

  • चरस की बड़ी खेप ले जा रहे थे हरियाणा

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश को “चिट्टा-मुक्त” बनाने के संकल्प और एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स को नशे के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ कुल्लू की टीम ने शनिवार देर रात गश्त के दौरान मनाली-हरिद्वार रूट पर चल रही एक वोल्वो बस से भारी मात्रा में चरस बरामद की है।

चरस तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब स्पेशल टास्क फोर्स की टीम देर रात नियमित गश्त और वाहनों की निगरानी पर थी। इसी दौरान टीम ने मनाली से हरिद्वार जा रही एक वोल्वो बस (नंबर: एचआर 47एच-0011) को चेकिंग के लिए रोका। बस की तलाशी लेने पर उसमें सवार हरियाणा के एक युवक के कब्जे से 2.006 किलोग्राम चरस बरामद की गई। एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ कुल्लू डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान रिंकू ठाकुर (26) पुत्र महावी सिंह निवासी मकान नंबर 629, राम चौक, हरी नगर (शिव मंदिर के पास), तहसील व थाना मॉडल टाउन, जिला पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेम राज वर्मा ने बताया कि इस संबंध में स्पेशल टास्क फोर्स के नवस्थापित पुलिस थाना, मंडी में मामला (अभियोग) दर्ज कर लिया गया है।

वर्मा ने बताया कि एसटीएफ इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि यह नशा कहाँ से लाया गया था और इसकी डिलीवरी कहाँ की जानी थी। इस अवैध कारोबार में ड्रग मनी का लेन-देन किस माध्यम से हुआ। डीएसपी हेम राज वर्मा ने कहा कि नशा तस्करों के पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments