#बस्ती_न्यूज
हरैया विधायक अजय सिंह ने रविवार को अपने लजघटा स्थित आवास पर ‘हरैया सेवा सदन जनता दर्शन’ का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुना। विधायक ने ‘सेवा, समर्पण और समाधान’ के सिद्धांत के तहत इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दर्शन में विक्रमजोत, दुबौलिया, परशुरामपुर और हरैया ब्लॉक क्षेत्रों से सैकड़ों ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। विधायक अजय सिंह ने एक-एक करके सभी की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को इन शिकायतों से अवगत कराते हुए यथासंभव न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के हरैया विधायक ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं:त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












