#बस्ती_न्यूज
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के जन्मदिन पर बस्ती के परशुरामपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत चौरी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान आशीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में माता देवकाली मंदिर परिसर में हवन-पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ उनके अभिभावक और मार्गदर्शक हैं। उन्होंने मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए माता देवकाली से प्रार्थना की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन-पूजन संपन्न हुआ। हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने मंत्री नंदी के लिए प्रदेश और समाज की सेवा जारी रखने की शक्ति की कामना की। कार्यक्रम में पाटनदीन गुप्ता, रमेश गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, गम्मू मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, प्रशांत श्रीवास्तव, परम्मानंद गुप्ता, बलराम गुप्ता, कमला प्रसाद गुप्ता, हेमंत गुप्ता, विशाल गुप्ता, अजय गौतम, संदीप गुप्ता, पवन गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता, नंद किशोर कौशल, देवी प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कैबिनेट मंत्री नंदी के जन्मदिन पर हवन-पूजन:चौरी में ग्राम प्रधान ने कराया आयोजन, दीर्घायु और जनसेवा की कामना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












