Homeदेश (National)फिनलैंड में 18 साल के छात्र का मिला शाव, दो महीने से...

फिनलैंड में 18 साल के छात्र का मिला शाव, दो महीने से था लापता

फिनलैंड में इस साल मई में लापता हुए हैदराबाद के 18 वर्षीय छात्र मणिदीप रेड्डी गुज्जा का शव हेलसिंकी में समुद्र से बरामद कर लिया गया। फिनलैंड में मौजूद भारतीय दूतावास ने उसके परिवार के सदस्यों को यह जानकारी दी है।

परिवार के वकील के.एल.बी. कुमार ने शनिवार को बताया कि फिनलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को परिवार को भेजे गए एक ईमेल में जानकारी दी। अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि मनीदीप रेड्डी का शव हेलसिंकी में समुद्र से बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में गूगल की पूर्व अधिकारी को पति ने मारी गोली, मौत; बेटा भी घायल

मामले की ठीक से जांच नहीं की गई

वकील ने कहा कि इस केस से कई शक पैदा हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की ठीक से जांच नहीं की गई। मणिदीप फिनलैंड के लापीनरांता-लाहटी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, लाहटी कैंपस में बैचलर प्रोग्राम कर रहे थे। वह लाहटी के रितानीमेनकाटू में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें: ईरान ने कंटेनर पर किया हमला, 11 में से 10 भारतीय सुरक्षित; MEA ने की निंदा

सॉफ्टवेयर सिस्टम्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर थे रेड्डी

वह सॉफ्टवेयर और सिस्टम्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। वकील कुमार ने बताया कि मनीदीप रेड्डी को आखिरी बार पांच मई को हेलसिंकी के एक मॉल में देखा गया था। उन्होंने बताया कि परिवार इसे मौत का संदिग्ध मामला मानते हैं। वकील ने दावा किया कि मामले की उचित तरीके से जांच नहीं की गई।

वकील कुमार ने कहा, ‘हमारे मन में कई संदेह हैं। दो महीने बाद शव बरामद हुआ है। हमें लगता है कि मामला संदिग्ध है।’ उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह माता-पिता को फिनलैंड जाने, वहां पूछताछ करने और शव को देखने की अनुमति दे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments